Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गगरेट में युवती की हत्‍या के रोष में बेकाबू भीड़ ने बंधक बनाए एसडीएम व डीएसपी

गगरेट में युवती की हत्‍या के रोष में बेकाबू भीड़ ने बंधक बनाए एसडीएम व डीएसपी

प्रजासत्ता|
ज़िला ऊना के थाना गगरेट के तहत गांव जाडला कौड़ी में 22 वर्षीय युवती की हत्‍या के बाद भीड़ बेकाबू हो गई है। लोगों ने डीएसपी और एसडीएम को मंदिर में ही बंधक बना दिया है। ग्रामीणों ने मंदिर के गेट पर ताले जड़ दिए हैं। एसपी ऊना भी मौके पर पहुंच गए हैं व मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। बेकाबू भीड़ आरोपित को उनके हवाले करने की मांग पर अड़ी हुई है। एसपी ने ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया है व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है मामला
ऊना जिले में 21 साल की युवती की हत्या पर बवाल हुआ है| मंदिर के पुजारी पर हत्या का आरोप है| पुलिस थाना गगरेट के तहत जाडला कोयडी का यह मामला है| डीएसपी अम्ब की अगुवाई में शव बाहर निकाल लिया है| मृतक युवती की पहचान नेहा देवी पुत्री दिलबाग सिंह निवासी जाडला कोयडी के रूप में हुई है|

मामला सामने आने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मंदिर के परिसर में तोड़फोड़ की है| इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की की है और साथ ही दरवाजे और खड़कियां तोड़ डाले हैं| ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी पुजारी को उनके हवाले किया जाए|

बताया जा रहा है कि युवती 3 अप्रैल से लापता थी, जिसको लेकर पुलिस लगातार तलाश कर रही थी|सूचना मिलने के बाद जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं ग्रामीणों का हजूम भी एकत्रित हो गया| आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब सिर में लोहे की रॉड मारकर युवती की हत्या कर दी थी| युवती एमकॉम की छात्रा थी और मन्दिर परिसर के बेहद नजदीक उसका घर था| शनिवार को युवती मन्दिर में आई और आरोपित ने उसके सिर में लोहे की रॉड मार दी| ये घटना उस समय हुई जब मन्दिर का मुख्य पुजारी मन्दिर में नहीं था|

आरोपी ने शव को एक बैग में भरकर मन्दिर परिसर के पीछे खुले खेत मे रख दबा दिया| पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल पर डेड बॉडी रिकवर कर ली है| युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गगरेट में दर्ज की गई थी| पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर युवती की तलाश की| डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस डेडबॉडी रिकवर कर ली है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now