Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गगरेट: संदिग्ध परिस्थियों में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही छानबीन

गगरेट: संदिग्ध परिस्थियों में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही छानबीन

ऊना|
थाना गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 4 में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान क्लोह निवासी रोबिन पुत्र राज कुमार के टूर पर हुई है। शुरुवाती जानकारी के अनुसार मामला नशे की ओवर डोज़ का लग रहा है लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।

जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को संकरी गली में मृत देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  गगरेट का युवक बद्दी में लापता पत्नी ने लगाई ढूंढने की गुहार

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर शव मिला है उस स्थान पर अक्सर तीन चार युवक बैठते थे। अक्सर लोगों ने युवक साथी उसके साथियों को इस स्थान पर बैठे हुए देखा है। अब ये मामला हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है इसका।खुलासा तो पुलिस जांच में ही होगा लेकिन अंदाज़ा ये भी लगाया जा रहा है कि शायद चिट्टे की ओवरडोज़ के कारण ये मौत हुई है । फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस आगामी कारवाई कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊनाअर्जित सेन ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा, पुलिस मामलें की तफ्तीश कर रही है

इसे भी पढ़ें:  ऊना में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 12 मजदूर जख्मी, 2 की हालत गंभीर
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now