Prajasatta Side Scroll Menu

हरोली की ग्राम पंचायत का है मामला, लोगों में बना चर्चा का विषय प्रत्याशी को एक ही मत पड़ा

vote

प्रजासत्ता।
ऊना जिला में पंचायत प्रधान  पद के प्रत्याशी को मात्र
एक ही वोट मिलने का मामला सामने आया है। जबकि इस प्रत्याशी के घर के ही छह वोट बताए जा रहे हैं। जिला ऊना में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला हरोली की ग्राम पंचायत में सामने आया है।

बता दें कि जिला ऊना में की इस पंचायत में प्रथम चरण में हुए चुनावों में हरोली क्षेत्र के इस गांव में 17 जनवरी को चुनाव हुए थे, जिनमें नामजद ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें एक प्रत्याशी को केवल एक ही वोट मिला है बताया जा रहा है कि जब रविवार देर सायं मतगणना हुई, तो ग्राम पंचायत में कुल 809 मत पड़े थे, जिनमें से 15 मत अस्वीकृत कर दिए गए थे, जबकि मान्य मतों की संख्या 794 निकली थी।

इसे भी पढ़ें:  एक परमिट पर तीसरी बार मजदूरों को बिहार ले जा रही बस को RTO ने पकड़ा

मतगणना में चुनावों का ब्यौरा देते हुए रिर्टनिंग ऑफिसर ने जब प्रत्याशियों के वोटों की क्रमवार गिनती की तो प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी को 247 मत पड़े थे, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 228 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 183, चौथे नंबर पर रहे उम्मीदवार को 135 मत पड़े। पांचवें नंबर पर इस प्रत्याशी को मात्र एक वोट ही पड़ा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now