Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरोली : पंचायत का सचिव विजिलेंस ने 12 हजार रुपये रिश्‍वत लेते पकड़ा

Published on: 29 June 2021
हरोली की ईसपुर पंचायत का सचिव विजिलेंस ने 12 हजार रुपये रिश्‍वत लेते पकड़ा

ऊना|
जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर के सचिव को विजिलेंस टीम ने रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव 12 हजार रुपये रिश्‍वत ले रहा था, इस दौरान विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित विष्‍णु शर्मा हिमाचल पंचायत सचिव यूनियन का अध्‍यक्ष है।

बताया जा रहा है आरोपित पंचायत के किसी कार्य की एवज में उक्‍त राश‍ि की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम ने शातिर को रंगेहाथ दबोच लिया। पंचायत सचिव को विजिलेंस की टीम ने पूरी रणनीति के साथ अपने जाल में फंसाया। टीम ने घालूवाल के समीप आरोपित को दबोचा है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now