Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईसपुर सहकारी सभा गबन मामले में बड़ा खुलासा, परिवार में ही बांट डाले 3 करोड़ से ज्यादा के ऋण

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: इस स्कीम में निवेश के बाद हर महीने अकाउंट में आएगा 20,050 रुपये ब्याज!

ईसपुर सहकारी सभा गबन मामले में विजिलेंस विभाग ने सभा के पूर्व सचिव शाम कुमार के पिता को भी आरोपित बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जो अभी पुलिस रिमांड में चल रहा है। बता दें कि विजिलेंस ने अक्टूबर 2020 में सहकारी सभा में 6 करोड़ 63 लाख के गबन के आरोप में सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। वहीं मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार विजिलेंस की जांच में पाया गया है कि सभा सचिव शाम कुमार ने अपने ही परिवार में तीन करोड़ से अधिक राशि के ऋण बांट डाले।

इसे भी पढ़ें:  ऊना अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर भड़के परिजन, अस्पताल के बाहर की नारेबाजी

सचिव ने अपने चचेरे भाई अमन पाठक के नाम पर दो ऋण 70 लाख और 25 लाख लिए जिसमें 40 लाख के करीब ऋण वापस भी जमा किया है। सचिव ने अपनी पत्नी के नाम 60 लाख, पिता के नाम दो ऋण 80 लाख और 35 लाख और सचिव ने खुद के नाम 75 लाख और 15 लाख के दो ऋण लिए हैं। इतना ही नहीं, सचिव ने ऐसे लोगों को भी ऋण बांट दिए जिन्हें पता भी नहीं था कि उनके नाम ऋण सभा मेें है। इनमें से जोगिंदर सिंह जो कि लंदन में रहता है, उसके नाम भी 60 लाख रुपये का ऋण है और उसे इस बात का उस समय पता चला जब विजिलेंस की जांच में उसका नाम आया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना के भड़ोलिया कलां में ट्रेन की चपेट में आने 44 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत

ऐसा ही ऋण सतीश पाठक के नाम 60 लाख और 35 लाख, मोनिका के नाम 80 लाख और ऐसे ही एक ऋण जो पहले चार लाख 15 हजार का था और उसके आगे आठ लगाकर 84 लाख पंद्रह हजार का बनाया गया था।

अभी ईसपुर सभा के गबन मामले की जांच चल रही है। इस मामले में विजिलेंस ने लगभग 6 करोड़ 63 लाख के गबन की राशि के हिसाब को जांच लिया है और जांच अब अंतिम पड़ाव में है।
-मनोज कुमार, जांच अधिकारी एसवी एंड एसीबी एसआइयू शिमला।

इसे भी पढ़ें:  Una News: पुलिस को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर फरार हुआ पोक्सो एक्ट में नामजद कैदी, तलाश शुरू
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now