Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केसीसी बैंक से गायब हुए 22 लाख रुपए, कैश कम निकलने पर तीन कर्मियों पर गिरी गाज

The Kangra Central Co-operative Bank Ltd. Dharamshala

ऊना जिला मुख्यालय स्थित कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा में 22.40 लाख रुपए का कैश कम होने का मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है| इस मामले की जांच पहले विभागीय स्तर पर की जा रही थी, लेकिन अब बैंक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी इस मामले की जांच में कूद पड़े हैं|

शुक्रवार को सिटी पुलिस चौकी प्रभारी जगवीर सिंह टीम के साथ बैंक शाखा में पहुंचे। पुलिस ने बैंक के एजीएम से मामले को लेकर जानकारी जुटाई है। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस संगीन मामले को लेकर तीन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जा रही ताकि बैंक की साख बनी रहे। बैंक के चेयरमैन का कहना है कि बैंक की तरफ से मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बैंक के दस्तावेज में रकम पूरी थी लेकिन जांच में कम पाई गई। कुछ नकली नोट एक दराज में बरामद किए गए।

बैंक के एजीएम ने इस मामले के संबंध में एसपी ऊना को शिकायत सौंपी थी| इतना ही नहीं, इसी घटनाक्रम के दौरान बैंक के दराज से नकली नोट भी बरामद हुए हैं| हालांकि, इस घटना को लेकर बैंक का कोई भी अधिकारी सार्वजनिक टिप्पणी करने से गुरेज कर रहा है|

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| कैश कम होने के मामले के संबंध में पहले रिकॉर्ड को कब्जे में लिया जाएगा| बैंक के दराज से नकली नोट बरामद किए जाने की घटना की भी निष्पक्षता से जांच अमल में लाई जाएगी| उधर बैंक प्रबंधन ने ब्रांच में 22 लाख रुपए कैश कम होने के मामले को लेकर ब्रांच मैनेजर, कार्यकारी अधिकारी और कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now