Prajasatta Side Scroll Menu

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम चमकाने वाले निषाद कुमार घर पहुंचे

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम चमकाने वाले निषाद कुमार घर पहुंचे

ऊना|
टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम चमकाने वाले हिमाचल प्रदेश के निषाद कुमार शुक्रवार को अपने घर पहुंचे। ऊना जिले के अंब उपमंडल के निषाद का घर पहुंचने पर धुसाड़ा से लेकर अंब तक सात जगह भव्य स्वागत किया गया। घर में जश्न का माहौल है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। निषाद की जीत की खुशी में लोगों और परिजनों ने भंगड़ा डालकर स्वागत किया। परिजनों से मिलकर निषाद के आंसू छलक पड़े। 

बता दें कि इससे पहले निषाद ने लंबी और ऊंची कूद के साथ दौड़ स्पर्धाओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कराई गई स्पर्धाओं में उसने गोल्ड, सिल्वर आदि मेडल अपने नाम किए। जब वे छठी में पढ़ते थे तो घर में टोका मशीन से बाजू कट जाने पर चंद समय के लिए उसके कदम रुके। बाद में उसने इन स्पर्धाओं को जुनून से जारी रखा। टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम चमकाया|

इसे भी पढ़ें:  ऊना जिले में 1 जुलाई से 15 सितंबर तक तमाम खनन गतिविधियों पर लगी रोक

रजत पदक विजेता पैरा एथलीट निषाद कुमार के स्वागत के लिए मैहतपुर द्वार पर जिलावासियों ने अपनी पलकें बिछा दी। बेटे के स्वागत के लिए माता पुष्पा देवी, पिता रशपाल कदमों को रोक नहीं पाए। मां ने बेटे के मैहतपुर पहुंचते ही हार पहनाए। इससे पहले की यह प्रक्रिया पूरी होती। मां ने बेटे को अपनी चुनरी का आंचल ओढ़ दिया।

यह पल भावुकता भरा था। मां के आंचल तले आकर न तो बेटा अपने आंसू रोक पाया और न माता पिता। निषाद ने माता पिता सहित बहन रमा के साथ अपने सिल्वर मेडल को दिखा कर अपनी खुशी व्यक्त की। प्रशंसकों ने निषाद के भव्य स्वागत के लिए ढोल की थाप पर बोलियां डाल भांगड़ा किया। स्वजनों सहित प्रशंसको की उमड़ी भीड़ ने निषाद कुमार जिंदाबाद , भारत माता की जयघोष भी लगाए।

इसे भी पढ़ें:  Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

जिला प्रशासन सहित उनके प्रशंसकों ने पूरी तैयारी की हुई थी। निषाद कुमार के सुबह साढ़े 11 बजे जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर पहुंचने पर राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पदाधिकारी व जिला प्रशासन सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। मैहतपुर स्वागत के बाद जिला मुख्यालय में भी जिला प्रशासन सहित अन्य कई संस्थाओं द्वारा निषाद को सम्मानित किया गया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now