Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना अग्निकांड में पुलिस की कार्रवाई: जमीन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज,4 बच्चों की जिंदा जलकर हुई थी मौत

ऊना अग्निकांड में पुलिस की कार्रवाई: जमीन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज,4 बच्चों की जिंदा जलकर हुई थी मौत

ऊना|
जिला ऊना के उपमंडल अंब के बने दी हट्टी में हुए अग्निकांड में चार बच्चों के जिंदा जल जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूमि मालिक कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मृतक बच्चों के पिता की शिकायत पर भूमि मालिक कुलदीप सिंह निवासी मुबारिकपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि बीते कल ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। मृतक बच्चों में तीन सगे भाई बहन ही बताए जा रहे हैं। आगजनी का शिकार हुए बच्चों की उम्र 6 से लेकर 17 वर्ष थी। घटना बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी स्थित झुग्गी में हुई।

दरअसल इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किये। इस दौरान मृतक बच्चों के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले करीब तीन साल से बन्ने दी हट्टी में कुलदीप कुमार की जमीन में झुग्गी बनाकर रह रहा है। उसके परिवार के साथ साथ पांच अन्य लोगों ने कुलदीप कुमार की सहमति से झोंपड़ियां बना रखी थी। जिसके लिए वह सभी कुलदीप को पांच हजार प्रति झोपड़ी सालाना किराया देते थे।

इसे भी पढ़ें:  Chintpurni Mahotsav Ruckus: चिंतपूर्णी महोत्सव में हंगामे के बीच बब्बू मान का शो रोका गया, मंच से डिप्टी सीएम की एसपी को फटकार, शांति अपील रही बेअसर..!

भूमि मालिक कुलदीप कुमार ने उनकी झोपड़ियों को बिजली का कनेक्शन दे रखा था। जिसका बिजली बिल की अदायगी वह सभी झोपड़ियों वाले मिलकर अदा करते थे। भूमि मालिक ने बिजली का कनेक्शन तो दे रखा था, मगर झोपड़ियों में बिजली की वायरिंग नहीं करवाई गई थी, जिसके चलते यह घटना पेश आई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अगर झोपड़ियों में बिजली की तारों की वायरिंग करवाई गई होती तो यह हादसा होने से बच सकता था और 4 मासूमों की जिंदगी बच सकती थी। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने भूमि मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला

जिला ऊना के थाना क्षेत्र अंब के तहत पड़ते बणे दी हट्टी में बुधवार रात्रि करीब 11 बजे अचानक बिहार के रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की दो झुगियों में भयंकर आग भड़क गई। जितनी देर में लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, आग ने झुगियों में सो रहे 4 बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के दरभंगा जिला के रहने वाले रमेश दास के 6 वर्षीय बेटे शिवम कुमार 7 वर्षीय बेटे गोलू कुमार, 14 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी और कालिदास के 17 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सनसनीखेज मामला : दो भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला प्रवासी मजदूर

मृतक बच्चों के पिता रमेश दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी सहित अन्य झुग्गी में सो रहा था और बच्चे साथ में ही एक अन्य झुग्गी में सो रहे थे कि अचानक दो झुग्गियों में आग भड़क गई। जिसमें उसके तीनों बच्चे व एक उसके रिश्तेदार का बेटा आग की भेंट चढ़ गए। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हालांकि फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now