Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: अम्ब बाजार में अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी एचआरटीसी बस

एचआरटीसी बस

ऊना|
जिला ऊना के अंब बाजार में देर रात राज्य परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार ऊना रोड पर अम्ब बाजार में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी। हादसा बेहद खतरनाक था,बस दो दुकानों के आगे शटर और शेड को तोड़ते हुए तीसरी दुकान में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार, रात करीब ढाई बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डीपू की बस हरिद्वार से चंबा जा रही थी। अम्ब पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और बाजार में सड़क के दो दुकानों के आगे बनाए गए लोहे को शेडों को तोड़ते हुए तीसरी दुकान में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन बस दुकानों के टकराने से दुकानों को काफी नुकसान हुआ है. बस का फ्रंट मिरर टूटने के साथ सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में खेलेगी ऊना के किसान की बेटी

हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। बस चालक का कहना है कि हादसा एक बाइक चालक को बचाते समय पेश आया है, लेकिन हादसे की असल सच्चाई क्या है, अभी यह पूरी तरफ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया है। पीड़ित पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर व्यक्ति पर बदमाशों ने की फायरिंग
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now