Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: आठ महीने से लापता बेटे को ढूढने की फरियाद लेकर SP ऑफिस पहुंची मां

ऊना: आठ महीने से लापता बेटे को ढूढने की फरियाद लेकर SP ऑफिस पहुंची मां

ऊना|
ऊना जिले के सीमांत गांव मलूकपुर निवासी बुजुर्ग महिला विधायक सतपाल सिंह रायजादा को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दस्तक दी और अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाई। इस दौरान महिला प्यार कौर ने पुलिस पर उसकी फरियाद को अनसुना करने के आरोप भी लगाए।

महिला का कहना है कि उसने कई बार संतोषगढ़ पुलिस चौकी में भी अपने बेटे को खोजने की फरियाद लेकर गुहार लगाई, लेकिन पुलिस द्वारा उसे हमेशा लखनऊ में जाकर मामले की शिकायत करने की बात कह कर टाल दिया।

महिला ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व उनका बेटा सुखविंदर उसके ही गांव का निवासी जसवीर सिंह नाम का व्यक्ति उसके बेटे सुखविंदर सिंह को अपने साथ ट्रक पर ले गया था। कुछ दिनों के बाद जसवीर सिंह तो वापस लौट आया लेकिन उसका बेटा वापस नहीं लौटा।

इसे भी पढ़ें:  KCC Bank Hotel Loan Scam: केसीसीबी होटल लोन मामले में बड़ा एक्शन, ऊना सदर थाना एसएचओ लाइन हाजिर

बुजुर्ग महिला ने जब जसवीर सिंह से अपने बेटे सुखविंदर के बारे में पूछा तो उसको जवाब मिला कि उसका बेटा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रक से उतर गया था। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके बाद से लेकर अब तक उनके बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: कबड्डी खेल को लेकर दो स्कूली छात्रों में बहस खुनी संघर्ष में बदली

सुखविंद्र की बहन ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने संतोषगढ़ पुलिस चौकी में भी करीब 3 बार अपने सुखविंद्र को खोजने के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे लखनऊ जाकर मामले की शिकायत करने की बात कही।

वहीं, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि 35 साल के सुखविंदर सिंह के लापता होने के बारे में उनकी माता प्यार कौर ने शिकायत सौंपी है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेगी।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now