Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una Bride Murder: ऊना में शादी से पहले दुल्हन की हत्या, शव को लगाई आग, एक आरोपी गिरफ्तार

Una Bride Murder: ऊना में शादी से पहले दुल्हन की हत्या, शव को लगाई आग, एक आरोपी गिरफ्तार

Una Bride Murder:  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या कर दी गई और उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य संदिग्ध, जो एक फौजी है, की तलाश में पुलिस टीम जम्मू रवाना हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के कृष्णा नगर बैरियां गांव में यह घटना हुई। अंशिका की शादी 24 सितंबर को होनी थी, लेकिन उसकी कोर्ट मैरिज पहले ही फौजी प्रवेश कुमार के साथ हो चुकी थी। सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत शादी की तारीख तय की गई थी। अंशिका चार महीने की गर्भवती थी। 22 सितंबर की रात को वह अचानक अपने घर से लापता हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Fire in Una: प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग, दो बच्‍चों समेत जिंदा जली मां

अगले दिन उसका अधजला शव घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला, जिसके चेहरे और गले पर चोटों के निशान थे। शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक, एक वन रक्षक ने सड़क किनारे अधजले शव को देखकर सूचना दी थी। फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस को मौके से एक टूटी सिम और एक बाइक मिली। फोरेंसिक टीम ने बुधवार को घटनास्थल की जांच की।

वहीँ अंशिका की मां सुरेंद्रा देवी ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की हत्या प्रवेश और उसके चाचा संजीव कुमार ने मिलकर की। मां के मुताबिक, संजीव इस शादी का विरोध कर रहा था और उसने 22 सितंबर को अंशिका को धमकी भी दी थी।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्‍या मामले में पुलिस ने पंजाब से दो लोगों को हिरासत में लिया

मृतका की माता सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को बताया कि अंशिका ने बीए के बाद कंप्यूटर कोर्स किया था। चार-पांच महीने पहले उसने प्रवेश के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसका पता उनके पति की मृत्यु के बाद चला। अंशिका ने मां को बताया कि वह गर्भवती है और प्रवेश के साथ ही रहना चाहती है। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन 22 सितंबर की रात अंशिका अचानक गायब हो गई। मां ने बताया कि संजीव शादी से नाखुश था और धमकियां दे रहा था।

इस मामले से जुड़े ये सवाल जो बने है रहस्य
इस मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं। अंशिका आधी रात को घर से क्यों निकली? उसकी हत्या किसने और क्यों की? शव को आग क्यों लगाई गई? प्रवेश, जो शादी के लिए छुट्टी पर आया था, शादी से एक दिन पहले ड्यूटी पर क्यों लौट गया? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। वहीँ ऊना के एसपी अमित यादव ने बताया कि संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रवेश की तलाश में पुलिस जम्मू गई है।

इसे भी पढ़ें:  ऊना के अम्ब में सनसनीखेज वारदात, घर में अकेली नाबालिग लड़की की बेेरहमी से हत्या

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now