Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: जंगल की आग बुझाते हुए चपेट में आया वनरक्षक, गंभीर हालत में PGI रेफर

ऊना: जंगल की आग बुझाते हुए चपेट में आया वनरक्षक, गंभीर हालत में PGI रेफर

ऊन|
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज में जंगल में भड़की आग को बुझाते हुए एक वनरक्षक गंभीर रूप से झुलस गया। वनरक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जंगल में लगी आग को बुझाते हुए वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड राजेश कुमार आग की चपेट में आ गए। उनके साथियों ने वनरक्षक को गंभीर हालत में अस्‍पताल पहुंचाया, डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया।

जानकारी अनुसार राजेश कुमार जनवरी 2022 को डिस्पैचर से फोरेस्ट गार्ड बने हैं। शुक्रवार सुबह से ही राजेश कुमार अपने कर्मचारियों सहित सैली बीट के जंगलों में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे। शाम तक लगभग जंगल में लगी आग पर काबू पाने में सफ़लता भी हासिल कर ली थी।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एसआईटी ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया

तभी तेज हवाओं सहित तूफान चलने से आग अचानक तेज हो गई और फोरेस्ट गार्ड राजेश कुमार आग की चपेट में आ गए। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने मिल कर उन्‍हें वहां से कड़ी मशक्‍कत से बाहर निकाला और ऊना अस्पताल ले गए। वहीं पर देर रात डाक्टरों द्वारा राजेश की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अश्वनी कुमार रेंज अधिकारी रामगढ़ धार बताया कि वनरक्षक राजेश कुमार शुक्रवार को जंगल की आग को बुझाते हुए चपेट में आ गए। उनका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया जा रहा है आग की चपेट में आने से वन रक्षक का 50 प्रतिशत से अधिक शरीर झुलस गया है।

इसे भी पढ़ें:  1 अप्रैल से हिमाचल में एंट्री होगी महंगी, जानें प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों की नई रेट लिस्ट
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now