Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: कबड्डी खेल को लेकर दो स्कूली छात्रों में बहस खुनी संघर्ष में बदली

Updated By Tek Raj
Published on: 27 अगस्त 2022
धर्मपुर के शागुली में 14-15 मई को आयोजित की जा रही कबड्डी प्रतियोगिता

ऊना|
ऊना जिला में सटे एक सरकारी स्कूल में कबड्डी खेल को लेकर दो छात्रों में खूनी संघर्ष हुआ। नुकीली चीज हुए हमले में एक छात्र लहुलूहान हुआ है। दोनों छात्र दसवीं क्लास के बताए जा रहे हैं। स्कूल प्रंबधन द्वारा घायल छात्र का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया, जहां पर छात्र के टांके भी लगे हैं। हालांकि मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल में शनिवार सुबह कबड्डी खेल को लेकर दो छात्र में बहस हो गई और मारपीट में बदल गई। मारपीट की बात जहां तक बिगड़ गई थी कि एक छात्र ने दूसरे के सिर पर किसी नुकिली चीज से वार कर दिया और देखते ही देखते छात्र लहूलुहान हो गया था। जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा उपचार दिलाया गया है और छात्र के सिर पर टांके भी लगे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों के माता पिता को स्कूल तलब किया था, जिसके बाद दोनों छात्रों में समझौता होने की बात सामने आ रही है। उधर स्कूल मुख्य शिक्षिका ने बताया बच्चों की आपस में कहासुनी हुई थी। लेकिन हमने उनके माता पिता को बुला कर समझा दिया है ओर दोनों का समझौता हो गया है। वह आगे से ऐसा नहीं करेंगे।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now