Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट होने से एक व्‍यक्ति की मौत

ऊना: कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट होने से एक व्‍यक्ति की मौत

ऊना|
जिला ऊना के साथ लगते झलेड़ा में एक कबाड़ स्‍टोर में ब्‍लास्‍ट होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है व्‍यक्ति झलेड़ा का ही रहने वाला था व दिव्‍यांग था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम व प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया है। ऊना के एएसपी प्रवीण धीमान व थाना प्रभारी सहित पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े दस बजे राजिंदर पुत्र बहादुर सिंह करीब 40 वर्ष रोजाना की तरह कबाड़ के सामान को तोड़कर अलग अलग कर रहा था। तो अचानक से एक विस्फोट हुआ, जिसमें वह बुरी तरह से छलनी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जगह को सील किया है। हालांकि अभी जांच की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किस वस्तु में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घर भी इसकी धमक से कांप गए और राजिंदर करीब दस फीट दूर जाकर गिरा। पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और मौके से सैंपल एकत्रित किए हैं।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। विस्फोट कैसे और क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now