Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना के बंगाणा में रिहायशी मकान के साथ आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, 2 बकरियां 6 बच्चे भी जले

ऊना के बंगाणा में रिहायशी मकान के साथ आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, 2 बकरियां 6 बच्चे भी जले

ऊना।
ऊना जिला के उपमण्डल बंगाणा के गांब मकरेड में एक गरीब किसान के घर और पशुशाला में अचानक आग लगने से करीब दो लाख का नुक्सान हुआ है। बही दो बकरियां ओर 6 नन्हे उनके बच्चे भी जिंदा जलखर राख हो गए है।

मिली जानकारी मुताबिक पीड़ित कर्म चन्द गांब मकरेड के पास लगभग 62 बकरियां है। और एक कमरा रिहायशी ओर एक पशुशाला का है। कर्म चन्द सुबह आठ बजे बकरियों को चराने के लिए जंगल चला जाता है। और शाम को 5 बजे के करीब घर बापिस आता है। आज भी सुबह 56 बकरियों को लेकर 8 बजे जंगल चराने के लिए चला गया। और 2 बकरियां ओर 6 उनके बच्चे घर पर ही थे। बकरियों के बच्चे छोटे होने के कारण उन्हें एक बड़े टोकरे के नीचे रखकर जाता था। मंगलवार 3 बजे के करीब अचानक उसके घर पर आग लग गई। और देखते देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिए स्थानीय गांब बासियों ने पशुशाला के अंदर बंधे बैल तो निकाल लिए। लेकिन दो बकरियां ओर 6 उनके बच्चे साथ मे घर पर रखे 87000 कि नकदी जलखर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: जंगल की आग बुझाते हुए चपेट में आया वनरक्षक, गंभीर हालत में PGI रेफर

वही पंचायती राज मन्त्री वीरेंद्र कँवर ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। और स्थानीय प्रधान गुरनाम सिंह और प्रशासन को इसकी पूरी रिपोर्ट कि आग कैसे लगी। और कितना नुक्सान हुआ है। इसका ब्यौरा भी मांगा है। और पीड़ित कर्म सिंह को आश्वासन भी दिया है। कि अब आपको कच्चा मकान नहीं बल्कि पक्का बनाया जाएगा। और आपके हुए नुक्सान की भरपाई भी की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now