Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना के बाथू बाथड़ी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Published on: 18 March 2023
ऊना के बाथू बाथड़ी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ऊना|
ऊना जिले के बाथू बाथड़ी स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात को आग लग गई, जिसमें स्टील पोलिश मैटेरियल, स्टील के तैयार बर्तन और शैड जलकर गया है। आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे में काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

फैक्ट्री के प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने कहा कि आग लगने से स्टील पोलिश मैटेरियल, तैयार बर्तन और शेड पूरी तरह से जल गया है, जिससे करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है।

बता दें कि शनिवार तड़के लगभग सवा 2 बजे स्टील के बर्तन बनाने वाले इस उद्योग में अचानक आग लग गई। पलभर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर टाहलीवाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने आग पर करीब डेढ़ घंटे में ही काबू पा लिया, लेकिन तब तक सामान राख हो चुका था।

वहीं टाहलीवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज सुनीत दत्त ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, जिससे उद्योग का लगभग 50 लाख का सामान जलने से बच गया है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट ही है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now