Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना के गोंदपुर जयचंद में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

हत्या, Murder in Mandi, Sirmour News

ऊना|
ऊना जिले के गोंदपुर में पंजाब के 23 वर्षीय युवक की लाश झाड़ियों में लहुलूहान हालत में पड़ी मिली है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र नसीब चंद के रूप में हुई है, जो पंजाब की गढ़शंकर तहसील के डल्लेवाल गांव का रहने वाला था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान और सिर पर चोटें लगी हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ अपने गांव डल्लेवाल से ऊना के गोंदपुर जयचंद की तरफ आया था। इसके बाद युवक की लाश गोंदपुर जयचंद में साबुन फैक्ट्री के पास सिंगा खड्‌ड रोड के किनारे झाड़ियों के बीच पड़ी मिली, जिसकी सूचना शुक्रवार सुबह किसी ने हरोली पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हरोली के डीएसपी मोहन रावत ने भी गोंदपुर जयचंद में घटनास्थल का दौरा किया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग जगह पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now