Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना के हरोली में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

ऊना के हरोली में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

ऊना|
ऊना जिले में हरोली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 4 बाइकों के साथ मामले में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों में बाइक गिरोह के 4 सदस्य और 2 खरीदार शामिल हैं। वहीं मुख्य सरगना अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए सक्रिय है। पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपियों की पहचान आवदा बराना निवासी उमेश कुमार, बदायहर निवासी जशन पांजला उर्फ हर्ष, चरणदास व बाथरी निवासी जसबीर सिंह बाथरी के रूप में हुई है। मामले में पकडे गए 2 आरोपी नाबालिग हैं।

उल्लेखनीय है कि कि पांच फरवरी की रात तहलीवाल में मोहित राणा की मोटर बाइक चोरी हो गई थी। मोहित ने मोटर बाइक चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसकी जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल सुखविंदर को सौंपी गई है। चौकी इंचार्ज सुरजीत व एएसआई निर्मल पटियाल ने टीम का नेतृत्व करते हुए जांच शुरू की।

इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले दो दिनों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना का पता लगाया, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस ने सरगना के 4 साथियों और बाइक के 2 खरीददारों को गिरफ्तार कर चोरी की 4 बाइक भी बरामद की है। हरोली थाने के एसएचओ सुनील सांख्यान ने कहा कि जल्द ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now