Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना के हरोली में गोलीकांड, रेत लेने गए युवकों पर व्यक्ति ने चलाई गोली ,दो घायल

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

प्रजासत्ता।
ऊना जिला के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पालकवाह गांव स्थित सोमभद्रा नदी के किनारे सोमवार देर शाम गोलीकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई । इस वारदात में गोलियों के छर्रे लगने के चलते दो युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं । घायलों की पहचान हरोली उपमंडल के हलेड़ा बिलना गांव निवासी लखजिंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह तौर पर हुई है । फिलहाल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है ।

बताया जा रहा है की दोनो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरने के लिए नदी में जा रहे थे। लेकिन आरोपी व्यक्ति ने अपनी जमीन से ट्रैक्टर नहीं गुजरने देने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है । आरोपित व्यक्ति ने दोनों ट्रैक्टर सवार युवकों पर गोली चला दी । हालाँकि गोली किसी भी युवक को नहीं लगी लेकिन गोली के छर्रे दोनों युवकों को जा लगे ।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस को पालकवाह में गोली चलने की सूचना मिली थी । जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now