Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बना सोशल मीडिया पर किया वायरल, मामला दर्ज

Hamirpur Rape Case Sirmour News: Una News: MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी

ऊना|
ऊना जिला के अंब में महिला की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही 2 लोगों पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व 506 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस थाना अंब में दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव के दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे बदनाम करने की शाजिश रची और इसके लिए उन्होंने फोटोशॉप पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

महिला को जब इस बात का पता चला तो पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों से उसे जान का भी खतरा है। महिला ने पुलिस से मांग उठाई है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी जान की सुरक्षा की जाए।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now