Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में 1 क्विंटल 36 किलो गांजे के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

ऊना में 1 क्विंटल 36 किलो गांजे के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

ऊना|
ऊना की अम्ब पुलिस ने नशे की यह बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने टकारला में एक व्यक्ति को 1 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

अम्ब पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य का व्यक्ति क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करता है। सूचना पुख्ता होने पर बुधवार को पुलिस ने उक्त युवक के ठिकाने पर दबिश देते हुए उसके पास से 1 क्विंटल 36 किलो 654 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपी (35) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ऊना के भड़ोलिया कलां में ट्रेन की चपेट में आने 44 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत

आरोपी दिलवा टकारला पुल के पास झोपड़ी में रहता है और कबाड़ इकठा करने का काम करता है। उसने गांजे की खेप को छोटे -छोटे पैकेट में भर कर ग्राहकों को देने के लिए तैयार कर रखा था।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित गांजे की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लेकर आया और कब से इस धंधे में हाथ आजमा रहा है और वह किन -किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में मास्‍क न पहनने पर चालान, पुलिस से उलझ पड़ा युवक

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक युवक को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस इसे कोर्ट में पेश कर इसका रिमांड हासिल करेगी।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now