Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों तहसीलदार को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

ऊना में 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों तहसीलदार को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश की स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार देर शाम ऊना जिला मुख्यालय स्थित तहसीलदार कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है| तहसीलदार ने शिकायतकर्ता से उसकी जमीन की तक्सीम के पेंडिंग पड़े केस को निपटाने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी|

मिली जानकारी मुताबिक इस संबंध में 2 दिन पूर्व ही शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ऊना को शिकायत सौंपी थी| शिकायत मिलते ही एक्शन मोड में आए विजिलेंस विभाग ने ट्रैप लगाकर तहसीलदार को रिश्वत राशि के साथ दबोच लिया है| मंगलवार को तहसीलदार को कोर्ट में पेश किया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ऊना पटाखा फैक्‍ट्री ब्लास्ट का मुख्‍य आरोपित

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की जिला टीम ने तहसीलदार विजय कुमार रॉय को गिरफ्तार किया है| तहसीलदार ने शनिवार को ही इस रकम की मांग की थी और जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के अधिकारियों के साथ संपर्क कर उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी| शिकायत मिलने के तुरंत बाद विजिलेंस के अधिकारियों ने अधिकारी को प्राप्त करने की योजना को मूर्त रूप देना भी शुरू कर दिया था| जिला मुख्यालय स्थित विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र शर्मा की अगुवाई में सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को 5 हज़ार रुपये रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोच लिया|

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष का कठोर कारावास..!

मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उन्हें 2 दिन पूर्व तहसीलदार के खिलाफ शिकायत सौंपी थी| मामले की आरंभिक जांच के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने सोमवार को ट्रैप लगाकर तहसीलदार को 5000 रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोच लिया|

इसे भी पढ़ें:  Chintpurni Maa Miracle: 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, मां चिंतपूर्णी मंदिर के अद्भुत चमत्कार में विज्ञान हुआ नतमस्तक
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now