Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों की 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

ऊना में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों की 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

ऊना|
ऊना जिले के बाथू में एक बार फिर दु:खद ख़बर आ रही है जहाँ प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। घटना को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।

इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची|मिली जानकारी के मुताबिक करीब 50 के करीब झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आगू बुझाने का काम शुरू किया।

आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now