Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कट कर 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना|
ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत ठठल में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी हलेड़, ग्राम पंचायत ठठल पंचायत के के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से रेलवे लाइन से होते हुए पक्का परोह में काम पर जा रहा था. इस दौरान ठठल स्कूल के पास पीछे से आ रही हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Una News: गैस लीकेज हादसे में में घायल BSP जवान ने PGI में ली आखिरी सांस, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

ठठल पंचायत प्रतिनिधि अमन ज्योति ने कहा मृतक युवक परिवार इकलौता बेटा था। युवक मैकेनिक का काम सीख रहा था। इससे पहले बहन भी एक हादसे में मौत हो गई थी। माता-पिता ने बेटी को खोने के बाद अब बेटे को भी खो दिया। इससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now