Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में दीवार से टकराई कार, महिला की मौत, 2 लोग गंभीर घायल

Published on: 5 April 2023
Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

ऊना|
ऊना जिले में नेशनल हाईवे-503 पर एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में देहरा की रहने वाली कार सवार महिला रीता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उसका पति रमेश चंद और कार ड्राइवर चेतन कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रीजनल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी मंगलवार रात रमेश चंद परिवार सहित चंडीगढ़ से अपने घर आ रहा था। जब वे ऊना में डीएवी स्कूल के पास पंहुचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे दीवार से जा टकराई। रमेश चंद, उसकी पत्नी रीता और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने रीता को मृत घोषित कर दिया।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 व 304A के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। सदर थाना ऊना में देहरा के रमेश चंद पुत्र मंगत राम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती पुलिस जांच में हादसे की वजह कार का ओवर स्पीड होना बताया जा रहा है। इसलिए चेतना के खिलाफ केस दर्ज किया।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now