Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्‍या मामले में पुलिस ने पंजाब से दो लोगों को हिरासत में लिया

ऊना गोलीकांड में घायल युवक की हुई मौत, अस्पताल में तोड़ा दम 

ऊना |
ऊना जिला के हरोली में कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह सेठी की पांच लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल दो लोगों को पंजाब के होशियारपुर से हिरासत में लिया है। फिलहाल दो आरोपित पुलिस द्वारा पकड़े जाने से इस मामलें में अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी तीन आरोपित भी सलाखों के पीछे होंगे।

हालांकि अभी तक हत्या के कारण का पता नही चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपितों को दबोचने में सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि रविन्द्र सेठी को गोली मारने के बाद ये लोग उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे, जिस कारण पुलिस के राडार में ये लोग आसानी से आ गए।

इसे भी पढ़ें:  Una News: गगरेट सरिया फैक्ट्री में क्रेन पलटने से दो मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू की पंजाब के पुलिस प्रमुख के साथ बात हुई है व उन्‍होंने कार्रवाई व जांच पूरा सहयोग करने की बात कही है। डीआइजी सुमेधा द्विवेदी भी ऊना पहुंच गई हैं। पुलिस की आठ टीमें डीएसपी हरोली, डीएसपी हेडक्‍वार्टर व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं। गोलियां बरसाने वाले आरोपित जल्‍द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बता दें सोमवार देर शाम को रविंद्र कुमार निवासी दुलैहड़ घर के साथ लगते स्टेडियम पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने रविंद्र कुमार पर गोली चला दी। गोली रविंद्र कुमार की छाती के बीचों-बीच लगी है। गोलीकांड में घायल रविंद्र कुमार को स्थानीय युवकों की मदद से सीएचसी दुलैहड़ लाया गया। जहां से गंभीर हालत में रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही रविंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक! ऊना में सिक्योरिटी गार्ड पर स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची के संग गलत हरकतें के लगे आरोप
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now