Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर लूट मामले में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार

ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर लूट मामले में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार

ऊना|
ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक और व्यक्ति को ऊंना पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार किया है| मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि ऊना में शराब कारोबारी के दफ्तर से बंदूक की नोक पर लूट मामले में 4 लोगों ने अंजाम दिया था|

पुलिस ने वारदात सामने आने के बाद सीसीटीवी की मदद से दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका था जबकि एक अन्य आरोपी हर्ष त्यागी उर्फ़ सोनू जो यूपी का रहने वाला है को यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है| उन्होंने जानकारी दी की आरोपी के खिलाफ यूपी पुलिस ने भी एक एफआईआर दर्ज की है| जहाँ से हिमाचल पुलिस ने कस्टडी ट्रांसफर कर आरोपी को हिमाचल लाया गया है, जिसे न्यायलय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है| उन्होंने कहा कि मामले में पहले हिन् चार गिरफ्तारियां हो चुकी है कुछ और गिरफ्तारियां होनी बाकि है|

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर व्यक्ति पर बदमाशों ने की फायरिंग

उन्होंने बताया कि सोनू त्यागी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किये हैं कि किस तरह से इस लुट की वारदात को अंजाम देने की शाजिश रची गई, और बाद में शराब कारोबारी के दफ्तर में उत की वरदात को अंजाम दिया गया| वारदात के वक्त आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग और और वहां से मिली गोलियां व गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से मिले हथियार का फोरेंसिंग मिलान हो गया है|

उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लीया जायेगा| पकडे गए आरोपी सोनू त्यागी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी 6 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है| उन्होंने कहा की जाँच में कुछ तथ्य सामने आ रहे हैं जिससे यहाँ के स्थानीय लोगों के भी इस लुट में शामिल होने की जानकारी निकल कर समाने आ रही है| उन्होंने कहा कि मामले में जाँच जारी है आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती है|

इसे भी पढ़ें:  Una Bride Murder: ऊना में युवती की निर्मम हत्या में सैन्य कर्मी गिरफ्तार, गर्भपात के विवाद में गला रेतकर की थी हत्या
Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now