Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में सेना भर्ती में हंगामा, गुस्साए युवाओं ने चंडीगढ़-धर्मशाला NH किया जाम

-army-bharti-una-youth-traffic-jam

प्रजासत्ता |
जिला ऊना में चल रही सेना की भर्ती पर विवाद हो गया। ऊना के युवाओं ने सेना के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि अधिकारी जिला ऊना के युवाओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं और ऊना का पूरा ग्रुप ही भर्ती से बाहर कर दिया।

बता दें कि जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही सेना की खुली भर्ती के चौथे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कुछ युवाओं ने भर्ती रैली में धांधली का आरोप जड़ते हुए चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे जाम कर डाला|अभ्यार्थी युवाओं ने रैली को निरस्त करने या फिर उन्हें दोबारा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देने की भी मांग उठाई|

इसे भी पढ़ें:  Una Woman Murder Case: मंगेतर से मिलने गई युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों मिला, शादी से पहले पसरा मातम

हालांकि पुलिस ने जाम को थोड़ी ही देर में खुलवा दिया। लेकिन युवाओं की नारेबाजी लगातार जारी रही। पुलिस युवाओं को शांत करने की कोशिश करती रही, लेकिन युवा किसी भी कीमत पर शांत होने को तैयार नहीं है। एसपी ऊना ने युवाओं से अपील की है कि वो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

युवाओं का आरोप था कि करीब 4:00 बजे से सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लाइनों में लगे हुए थे, करीब 12:00 बजे उनका ग्राउंड टेस्ट शुरू हुआ, जबकि अन्य जिलों के युवाओं के मुकाबले उन्हें दौड़ में बेहद कम समय दिया गया, जिसे पूरा करना किसी के भी बस की बात नहीं है| उनका आरोप था कि करीब 150-150 युवाओं के दो ग्रुपों को मैदान में चढ़ाया गया जिनमें से केवल मात्र एक युवा को ही सिलेक्ट किया गया है| युवाओं द्वारा लगाए गए चक्का जाम को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करते हुए उन्हें सड़कों से खदेड़ना पड़ा|

इसे भी पढ़ें:  ऊना : 6.62 ग्राम चिट्टा व 19500 रुपये कैश सहित एक गिरफ्तार
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now