Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना में वन माफियाओं के हौसले बुलंद: 800 कार में खैर की तस्‍करी, वन विभाग ने एक दबोचा

ऊना में वन माफियाओं के हौसले बुलंद: 800 कार में खैर की तस्‍करी, वन विभाग ने एक दबोचा

ऊना|
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री बीते दिन ऊना में खैर की तस्करी को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी बाते कर रहे थे लेकिन ऊना जिला में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब कार में भी ख़ैर की लकड़ियों की तस्करी कर रहे हैं। जिला ऊना के बंगाणा में वन विभाग की टीम ने एक मारुति कार से खैर के 12 मोछे बरामद किए हैं। बता दें कि वन विभाग की मोम्यांर बीट की टीम ने अवैध रूप से तस्करी करके ले जाए जा रहे 12 खैर के मोच्छे बरामद किए हैं।

विभाग ने एक 800 कार सहित एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। वन विभाग द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है व एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपितों की पहचान रमन शर्मा निवासी समूरकलां व सूरज निवासी गांव जखेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मोम्यांर बीट के वन रक्षक गोपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार में खैर के मोछे डालकर ऊना से बंगाणा की तरफ आ रहे हैं। इस पर वन रक्षक ने अपने साथी कर्मचारी के साथ समूरकलां में पहुंचकर आरोपितों को कार रोकने का इशारा किया, तो उन दोनों में से एक व्यक्ति कार से उतरकर मौके से फरार हो गया। जबकि कार चालक को उन्होंने मौके पर ही दबोच लिया।

इसके बाद जब उन्होंने कार की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की में एक कपड़े के नीचे ढककर रखे खैर के 12 मोछे बरामद हुए। विभाग ने खैर के मोछों के संबंध में कागजात मांगे तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। जिस पर विभागीय टीम ने अवैध मोछों सहित कार को जब्त करके केस को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now