Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में युवा कांग्रेस ने घेरी वन मंत्री राकेश पठानिया की गाड़ी, जमकर की नारेबाजी

ऊना में युवा कांग्रेस ने घेरी वन मंत्री राकेश पठानिया की गाड़ी, जमकर की नारेबाजी

ऊना|
ऊना आए वन मंत्री राकेश पठानिया को युवा कांग्रेस के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यहां सर्किट हाउस के बाहर युकां जिलाध्यक्ष राघव ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। बुधवार दोपहर को राकेश पठानिया जैसे ही अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस से बाहर आए तो युकां पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए।

इस दौरान जोरदार नारेबाजी होने लगी। युकां डीजीपी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। पुलिस गाड़ी के आगे बैठे कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन कार्यकर्ता वहां पर जमे रहे। इस बीच मंत्री अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे।

इसे भी पढ़ें:  Una Rape Case: सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र का रहने वाला है ऊना दुष्कर्म मामले का आरोपी एसडीएम

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। इसके बाद ही राकेश पठानिया के गाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी। बता दें कि युवा कांग्रेस यहां पिछले आठ दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी है। पदाधिकारियों को बुधवार को वन मंत्री के सर्किट हाउस आने का पता चला। इसके बाद वह वहां पर प्रदर्शन करने लगे।

वहीँ ऊना पुलिस ने मंत्री का घेराव करने और डीजीपी का पुतला फूंकने पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, बीडीसी सुमित सहित अन्यो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now