Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज

Hamirpur Rape Case Sirmour News: Una News: MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी

ऊना|
ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला की एक गांव में रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर हुई थी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते युवक मैसेज करता रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

इसी बीच युवक और युवती का दो तीन बार मिलना भी हुआ। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे उपमंडल मुख्यालय बंगाणा बुलाया। आरोपी युवक पास ही के एक संस्थान में शिक्षा ग्रहण करता है। आरोपी युवक ने पीडि़ता को उपमंडल मुख्यालय के एक होटल में खाना खिलाया, जिसके बाद है उसे होटल के एक कमरे में लेकर गया।

पीडि़ता का आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से उसकी वीडियो भी बना डाली। युवती को इस वीडियो के बारे में जानकारी उसके परिचित लोगों से मिली। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  Fire in Una: प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग, दो बच्‍चों समेत जिंदा जली मां

डीएसपी हरौली अनिल पटियाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले में तमाम तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now