Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: नशा तस्कर ने नाका तोड़कर डीएसपी की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन घायल

Published on: 12 January 2023
arest, Mandi News

ऊना।
ऊना जिला में नशा माफिया के हौसले दिन-प्रतिदिन बुुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस और कानून का डर खत्म होता नज़र आ रहा है। वीरवार को एक नशा तस्कर ने पुलिस का नाका तोड़कर डीएसपी हैडक्वार्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएसपी का गनमैन जख्मी हुआ है, जिसका स्थानीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार सवार युवक नशे की खेप लेकर चंद्रलोक कालोनी की ओर से गुजरने वाला है, जिसके आधार पुलिस ने चंद्रलोक कालोनी के समीप नाका लगा दिया। पुलिस का नाका देख रामपुर की ओर से आ रहे व्यक्ति ने गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी और नाका तोड़ते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अंकित शर्मा की गाड़ी को टक्कर मार कर भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। हादसे में डीएसपी हैडक्वार्टर का गनमैन जख्मी हो गया।

पुलिस ने जब कार चालक की तलाशी ली तो उसके पास से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान सागर पुरी उर्फ बब्बा निवासी वार्ड नंबर-6 ऊना के रूप में हुई है।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि नाका तोड़कर एक चालक फरार हो रहा था, जिसे पुलिस ने काबू कर तलाशी ली तो उससे चिट्टा बरामद हुआ है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now