Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una : पंजाब के युवकों ने डयूटी पर तैनात पुलिस जवान पर चढ़ाई बाइक, पुलिस कर्मी हुआ घायल , सर्विस कैमरा भी टूटा

Published on: 8 October 2021
पंजाब के युवकों ने डयूटी पर तैनात पुलिस जवान पर चढ़ाई बाइक, पुलिस कर्मी हुआ घायल , सर्विस कैमरा भी टूटा

ऊना|
ऊना शहर में डयूटी पर तैनात पुलिस जवान को बाइक सवार तीन युवक घसीटते हुए ले गए। बाइक की तेज गति के कारण पुलिस जवान की बाजू और कंधे पर चोट आई और उसका सर्विस कैमरा भी टूट गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपित बाइक सवार तीनों युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर में ट्रेफिक पुलिस कर्मी डयूटी पर तैनात था। पुलिस कर्मी ने पंजाब नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में घूम रहे थे। अचानक पुलिस अधिकारियों की इन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने इन्हें रोकने के लिए संकेत किया लेकिन यह नहीं रुके और मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए भागने लगे। तीनों को दौड़ता देखकर पुलिस कर्मी ने वायरलेस पर आगे मैसेज किया मैसेज को सुनकर ऊना के पुराने बस स्टैंड पर बने चौराहे पर पुलिस जवान ने तीनों आरोपितों को रोकना चाहा। लेकिन बाइक सवार तीन युवक नहीं रुके।

इस बीच पुलिस जवान जब दौड़कर बाइक के सामने आया तो चालक ने पुलिस जवान के पैर के ऊपर बाइक चढ़ा दी। बावजूद इसके पुलिस कर्मी ने हिम्मत दिखाई और चालक को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मी बाइक चालक के साथ करीब 20 मीटर की दूरी तक घसीटता हुए चला। लेकिन पुलिस कर्मी ने उन्हें छोड़ा नहीं, जिस कारण बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इस घटना में बाइक की तेज गति होने के कारण पुलिस जवान की बाजू और कंधे पर चोट आई है और उसका सर्विस कैमरा भी टूट गया।

यह सारा घटना क्रम देख कर मौके पर काफी लोग इकटठा हो गए और पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। यहां पर उसका उपचार जारी है। जबकि पुलिस ने तीनों बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now