Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना पटाखा फैक्ट्री बलास्ट मामले में दूसरी गिरफ्तारी

arest, Mandi News

ऊना।
ऊना के बाथू m पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की सख्या नौ तक पहुंच गई है, जिसमें सभी महिलाएं ही हैं। इस मामले में अभी अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इस मामले में आरोपित गुलफाम मुहम्‍मद को मेरठ उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बाथू फैक्ट्री में जो उत्पादन किया जाता था वो एक लेबर ठेकेदार के जरिए किया जा रहा था। इस उद्योग में गुलफाम मुहम्मद लेबर ठेकेदार था और सारी लेबर इसके पास ही ठेके पर कार्य कर रही थी।

बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल से एक उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी ओर आरोपित का मोबाइल नंबर प्राप्त किया था। उत्तर प्रदेश की गाड़ी गाजियाबाद आरटीओ की रजिस्टर थी, जबकि मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा के पास की आई थी उसके बाद मोबाइल नंबर बंद हो गया था।

एसआईटी ने गुलफाम और अन्य दो लोगों के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया हुआ है जो कि अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस ने एक सुपरवाइजर और लेबर ठेकेदार को पकड़ा लगातार आरोपितों की तलाश कर रही है।

बहरहाल पुलिस गुलफाम मुहम्मद पुत्र शामदीन गांव लासारी जिला मेरठ उम्र 28 वर्ष को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर ऊना ला रही है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो गई हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now