Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसी 2 और महिलाओं की PGI में मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना जिले में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 8 पहुँच गया है। जानकारी अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल दो और महिलाओं की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। घटना में अब तक कुल आठ महिलाओं की जान जा चुकी है। छ: महिलाओं की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं, अब दो घायल महिलाओं ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा है।

हादसे में घायल कुल 11 घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इनमें से 8 का इलाज एडवांस ट्रामा सेंटर में चल रहा है। कुछ घायल महिलाएं 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी हैं। इनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गुरुवार को यह जानकारी सामने आई थी कि तीन मरीजों की हालत बेहद ही नाजुक है। क्योंकि इन तीनों मरीजों का शरीर ब्लास्ट की चपेट में आने के कारण 90 फीसदी से अधिक झुलस चुका है और इनकी मेडिकल कंडिशन बेहद क्रिटिकल है।

इसे भी पढ़ें:  ऊना के अम्ब में सनसनीखेज वारदात, घर में अकेली नाबालिग लड़की की बेेरहमी से हत्या
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now