Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों की जमानत रद्द, गिरफ्तार

Published on: 18 March 2022
arest, Mandi News

ऊना|
ऊना जिले के बाथू में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में गत 21 फरवरी को हुए विस्फोट मामले में दो आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से रद्द हो गई है। अंतरिम जमानत रद्द होने के कारण आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपों को शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मामले में एक अन्य आरोपित रोहित सूरी ने नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। वीरवार को इस याचिका पर सुनवाई 31 मार्च तक टाल दी गई है। बता दें कि फैक्ट्री में विस्फोट से 12 की मौत हो गई थी। इस मामले में हरौली पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में पाया गया था कि इस मामले में कई आरोप शामिल है। पुलिस ने 6 आरोपियों को उत्तर प्रदेश दिल्ली मुंबई आदि जगह से गिरफ्तार किया है।

276128902 2201485490009927 3694275309225857511 n
बजट सत्र के दौरान इस मामले की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी थी। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आरोपों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस की पीठ थपथपाई थी हालांकि विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए थे खासकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताया था।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now