Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: पुल से कूद कर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

ऊना: पुल से कूद कर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

ऊना|
ऊना जिला के उपमंडल अम्ब एक युवक ने पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी अनुसार यह घटना अम्ब क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सूरी और सोहारी को जोड़ने वाले झूला पुल की है। मृतक युवक की पहचान अंब के अठमा गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र सतीश कुमार के रूप हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिजनल अस्पताल ऊना भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अम्ब के अठमा के अभिषेक पुत्र सतीश कुमार घर से यह कह कर की वह शिवबाड़ी मन्दिर में माथा टेकने जा रहा है और वह मन्दिर के बजाए सूरी झूला पुल पर पहुंच गया। जहां झूला पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कट कर 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

बताया जा रहा है कि अभिषेक ने मरने से पहले अपने कुछ दोस्तों को उसके द्वारा आत्महत्या करने के बारे में मैसेज भी किया गया, लेकिन जब तक उसके परिजन या दोस्त वहां पर पहुंचे तब तक अभिषेक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक अभिषेक बीएससी फाइनल में पढ़ाई कर रहा था और अपने परिजनों का इकलौता चिराग था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now