Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना पुलिस ने पशुशाला से बरामद किया चूरा पोस्त और बीज की बड़ी खेप

ऊना पुलिस ने पशुशाला से बरामद किया चूरा पोस्त और बीज की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार

ऊना।
ऊना पुलिस ने हरोली थाना क्षेत्र के तहत पड़ते गांव कांटे में एक पशुशाला में छिपाकर रखी नशे की खेप बरामद बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पशुशाला से 41 किलो 780 ग्राम चूरा पोस्त व ड्रम में छुपा कर रखे 182 किलो 120 ग्राम चूरा पोस्त का बीज बरामद किया है।

पुलिस ने इस नशे की खेप रखने में हरजीत सिंह निवासी कांटे के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के मुताबिक हरोली पुलिस ने शनिवार रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कांटे में हरजीत सिंह की पशुशाला में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने तलाशी लेने के बाद करीब 41 किलो चूरा पोस्त व 181 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं चूरा पोस्त रखने के आरोप में हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे की खेप रखने के आरोप में हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नशे की खेप कहां से आई और कहां सप्लाई होनी थी, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।  

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now