Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना सुसाइड केसः शादी से इंकार के बाद युवती ने खाया था जहर, प्रेमी और उसकी मां पर मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

ऊना|
ऊना जिले में प्रेमी से मिलने पहुंची युवती के सुसाइड केस में पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवती युवक से मिलने पहुंची थी और जब शादी को लेकर बात नहीं बनी तो उसने जहर खा लिया था और अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शिमला के रामपुर की 30 साल की युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए ऊना पहुंची। यहां पर युवक अपनी मां के साथ उससे मिलने पहुंचा। एक रेस्टोरेंट में तीनों मिले और शादी को लेकर बात हुई। लेकिन जब युवक और मां ने शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने वॉशरूम में जाकर जहर खा लिया। बाद में युवती को पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अब हरोली पुलिस ने युवक व उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई मृतक युवती की बहन की शिकायत के आधार पर की है।

जानकारी अनुसार शिमला के रामपुर की सपना का ऊना के हरोली उपमंडल निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक विदेश में नौकरी करता है और सोशल मीडिया के जरिये दोनों में बातचीत हुई थी। मृतका की बहन का आरोप है कि युवक दो दिन पहले बहन से मिलने बद्दी गया हुआ था, जहां पर शादी की बात को लेकर माता से मिलने की बात कही थी और ऊना में युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक की माता ने बहन को अपशब्द भी कहे। बहन का कहना है कि मानसिक प्रताडना व शादी से इन्कार करने से तंग आकर सपना ने जीवन लीला समाप्त कर ली।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर गहन जांच में जुट गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now