Prajasatta Side Scroll Menu

ऊना: स्वां नदी में नहाने उतरे दो युवकों में से एक युवक नदी में डूबने के बाद लापता

बहू को बचाने के लिए ससुर ने ब्यास नाले में लगाई छलांग, ससुर की मौत, बहु लापता

ऊना|
ऊना जिले के उपमंडल हरोली के लोअर बढ़ेडा स्थित स्वां नदी में नहाने उतरे दो युवकों में से एक युवक नदी में डूबने के बाद लापता हो गया है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है। बतौर रिपोर्ट्स, लालसिंगी के तीन प्रवासी युवक लोअर बढ़ेडा में कोल्ड स्टोर के नज़दीक स्वां नदी में नहाने के लिए पहुंचे। जहां पर एक युवक स्वां नदी किनारे बैठा रहा, जबकि दो युवक स्वां नदी में नहाने को उतर गए।

इस बीच नहाने गया एक 18 वर्षीय युवक का अचानक से पानी डूबने के बाद लापता हो गया। बताया जा रहा है कि जहां पर युवक नहाने के लिए गया था। वहां पर पानी अधिक गहरा है। माना जा रहा कि वह उस गहराई में ही डूब गया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  ऊना : सेना भर्ती की लिखित परीक्षा न होने से नाराज युवाओं ने किया प्रदर्शन

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जारी मौसम के कहर के बीच स्थानीय प्रशासन और सूबे की सरकार द्वारा लोगों से इस बात की अपील की जा रही है कि वे नदी, तालाब व खड्ड में ना जाएं लेकिन लोग कहां कोई बात सुनने को राजी हो रहे हैं। इसी कड़ी में इन्हीं बातों को लेकर लापरवाही बरतने वाले कुछ युवक हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now