Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

ऊना : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत,

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना|
ऊना जिला के रक्कड़ कॉलोनी पुल के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहाँ नई दिल्ली से ऊना आ रही जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई| मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है| रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शवगृह में रख दिया है|

जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि करीब 10 बजे रक्कड़ में दिल्ली से ऊना आ रही जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति की आया हादसे में व्यक्ति की चेहरे पर काफी गहरे जख्म आए हैं, जिसकी वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है| सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया|

रेलवे पुलिस को शव की कुछ दूरी से हेडफोन के अलावा कुछ नहीं मिला, जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके| रेलवे पुलिस के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया| शव की पहचान के लिए मलाहत स्थित झुग्गी झोपड़ी में की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now