Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस : 24 घंटे की नौकरी और 8 घंटे की मिलती है तनख्वाह!

हिमाचल पुलिस

प्रजासत्ता ब्यूरो। शिमला
पुलिस सिपाहियों को शुरूआती ग्रेड पे 1900 रुपये है। जबकि स्केल 5900-20200 रुपये पर तैनाती की जाती है।
दो साल की सेवा पूरी करने के बाद ही सिपाहियों को 3200 रुपये का ग्रेड पे और 10300-34800 रुपये का स्केल दे दिया जा रहा था। लेकिन, अब लाभ के लिए दो के बजाय आठ साल का इंतजार करना पड़ता।

पहली पदोन्नति 9 साल की नौकरी पूरी करने पर ही मिल जाती है, वहीं पुलिस में 11 से 12 साल की नौकरी पूरी करने पर पहली पदोन्नति मिलती है। पुलिस अधिकारी और सिपाही 24 घंटे नौकरी करता है।

पुलिस में सिपाही, राजस्व विभाग में पटवारी, प्रशासनिक सेवा में कनिष्ठ लिपिक का प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1900 रुपए है। 9 साल की सेवा पूरी करने पर पहली पदोन्नति के बाद जहां पटवारी की ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 3200 रुपए, कनिष्ठ लिपिक वरिष्ठ सहायक बनकर 4400 रुपए हो जाती है, वहीं सिपाही की ग्रेड पे 2000 रुपए ही होती है। दूसरी पदोन्नति पर पटवारी नायब तहसीलदार बनकर 4200 रुपए कनिष्ठ लिपिक कार्यालय सहायक बनकर 3200 रुपए की ग्रेड पे लेता है वहीं सिपाही एएसआई के रूप में 2400 रुपए की ग्रेड पे लेता है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला में युवा कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में शामिल 9 नेताओं के खिलाफ़ एफआईआर

इसी तरह 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति लेकर सिपाही उप निरीक्षक, पटवारी तहसीलदार और कनिष्ठ लिपिक कार्यालय अधीक्षक बन जाता है। तब तहसीलदार की ग्रेड पे 5000 रुपए, कार्यालय अधीक्षक की 4800 रुपए और उप निरीक्षक की 3600 रुपए होती है। यही हाल लगभग कारागार सेवा के कर्मचारियों का है। यूं है पुलिस अफसरों के साथ भेदभाव पुलिस 24 घंटे की नौकरी और 8 घंटे की मिलती है तनख्वाह!

इसे भी पढ़ें:  अनाथ बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now