Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शाम को 5 बजे तक आठ हजार पर्यटक गाडियाँ आयीं शिमला की तरफ।

20201231 172556

प्रजासत्ता शिमला ब्यूरो।
नव वर्ष की पूर्व संध्या शाम 5 बजे तक आठ हजार पर्यटक गाड़ियां पहाड़ों की रानी शिमला पहुंची। कुमारहट्टी के बाद शोघी पुलिस बैरियर पर दिखी पुलिस सतर्क हर गाड़ी को किया जा रहा चेक। शिमला पुलिस ने शोघी बैरियर पर पर्यटकों की गाड़ियों से शराब व लकड़ी के डंडे बरामद किए। शराब जिनकी गाड़ियों से पकड़ी जा रही उन्हीं के हाथों से बोतलें तुड़वायीं जा रही।

हालाकिं की सड़क के किनारे हाईवे पर पर्यटक गाड़ियां खड़ी कर के डूबते सूरज के साथ सेल्फियां लेते भी दिखे और चलती गाड़ियों से कुछ चालक लाइव और वीडियो बनाते भी नज़र आये। शिमला पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था , कोविड के नियमों का पालन व साथ ही इस बात का भी ध्यान रख रही है कि पर्यटक किसी तरह का हुड़दंग न मचायें और शराब का सेवन कर के कोई गाड़ी चलाते हुए पाया गया तो सख्त करवाई कर रही।

आपको बता दें नव वर्ष के सेलिब्रेशन के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं और कोविड नियमों का पालन करवाना साथ ही क़ानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को ज्यादा ज्यादा मुस्कत करनी पड़ेगी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now