Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अवैध शराब की तस्करी में बाप-बेटा गिरफ्तार, 22 पेटी देसी शराब की बरामद

अवैध शराब की तस्करी में बाप-बेटा गिरफ्तार, 22 पेटी देसी शराब की बरामद

सिरमौर|
सिरमौर जिले में पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार देर रात अवैध शराब की तस्करी करते हुए बाप-बेटे को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। संबंधित शराब को लेकर दोनों आरोपी कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाए। लिहाजा पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

दरअसल जिला पुलिस की एसआईयू टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने नाहन-शिमला मार्ग पर बनेठी से आगे गांव देवघाट में एक शटर लगी दुकान के बाहर एक गाड़ी नंबर HP17E-7232 को खड़ा पाया। जिसमें 2 व्यक्ति सवार पाए गए. टीम द्वारा नाम पता पूछने पर दोनों बाप-बेटा निवासी गांव कोलर तहसील पांवटा साहिब पाए गए. इसी बीच शक के आधार पर गाड़ी की डिक्की चेक की गई तो उसमें 20 पेटी देसी शराब फॉर सेल इन हिमाचल व 2 पेटी बियर फॉर सेल इन हरियाणा बरामद हुई।

टीम द्वारा इतनी भारी मात्रा में शराब अपनी गाड़ी में रखने के बारे में पूछने पर दोनों बाप-बेटा कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाए। लिहाजा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नाहन सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर नाहन सदर थाने के प्रभारी एसआई सुभाष चंद व एसआईयू के प्रवेशक अधिकारी डीएसपी शक्ति सिंह भी पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उधर पूछे जाने पर डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now