Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाहन में पुलिस की कार्रवाई, कार से 15 पेटी अवैध शराब बरामद

नाहन में पुलिस की कार्रवाई, कार से 15 पेटी अवैध शराब बरामद

सिरमौर|
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी ने अवैध शराब के मामले का पर्दाफाश किया है। शहर की कच्चा टैंक पुलिस चौकी की टीम ने एक वाहन से देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में मुख्य सड़क मार्ग पर अमल में लाई। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसकी कार से 15 पेटी हरियाणा मार्का की देसी शराब बरामद की।

जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कार नंबर एचपी 71A -2251 की डिक्की से बड़ी मात्रा में शराब है। सूचना के बाद पुलिस ने कार से 15 पेटी हरियाणा मार्का की देसी शराब को अपने कब्जे में लिया है। कार में 13 पेटी डिक्की से, जबकि दो पेटियां अगली सीट से बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्र व्यवहार मामले में एसपी सिरमौर ने ASI रामलाल को किया लाइन हाजिर

जानकारी के अनुसार उक्त कार को शराब सहित मोहल्ला गोविंदगढ़ में पार्क के सामने पार्क किया गया था। पुलिस के मुताबिक कार का मालिक संजय मौके से फरार हो गया है। मामले की पुष्टि जिला के एसपी बबीता राणा ने करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now