Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर चलो शिमला’ पदयात्रा मंडी से शुरू

पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर चलो शिमला' पदयात्रा मंडी से शुरू

प्रजासत्ता|
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर चलो शिमला पदयात्रा मंडी शुरू हो गई है, यह पदयात्रा 3 मार्च को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद विधानसभा में एक लाख कर्मी घेराव करेंगे। पदयात्रा की अगुवाई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर कर रहे हैं। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन, आज तक उस कमेटी का गठन प्रदेश सरकार नहीं कर पाई है। इसी के चलते न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ एक बार फिर से आंदोलन कर सरकार को घेरने जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीएम के गृह जिला मंडी के सेरी मंच से शुरू हुई यह पदयात्रा पहले दिन जवाहर पार्क में पहुंचेगी यहीं पर रात्रि ठहरा व होगा। उसके बाद दूसरे दिन 24 फरवरी को जवाहर पार्क से पदयात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सलापड़ पहुंचेगी। 25 फरवरी को तीसरे दिन पदयात्रा सलापड़ से चलेगी और बिलासपुर के सुंगल में 20 किलो मीटर की दूरी तय करेगी। इसी तरह से चौथे दिन 26 फरवरी को सुंगल से पदयात्रा जिला बिला सपुर के नम्होल में पहुंचेगी।

पांचवे दिन 27 फरवरी को नम्होल से शुरू हुई पदयात्रा जिला सोलन के दाड़लाघाट में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। इसी तरह से छठे दिन 28 फरवरी को पदयात्रा दाड़लाघाट से शुरू हो ते हुए जिला सोलन के गलोग में पहुंचेगी। सातवें दिन पहली मार्च 2022 को पदयात्रा गलोग से शुरू हो कर जिला शिमला के घनाहटटी में पहुंचेगी। आठवें दिन दो मार्च को पदयात्रा घनाहटटी से शुरू होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टूटू पहुंचेगी। नौवें दिन 3 मार्च को पदयात्रा टूटू से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगी। जहां पर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now