Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर: तेंदुए की खाल सहित उत्‍तराखंड का युवक गिरफ्तार

सिरमौर: तेंदुए की खाल सहित उत्‍तराखंड का युवक गिरफ्तार

सिरमौर|
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने बुधवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान संजय सिंह (35 वर्षीय)गांव संगेलधार डाकघर जाख तहसील व थाना श्रीनगर जिला पौड़ी गड़वाल उत्तराखंड के तौर पर ही है।

एसआइयू टीम सिरमौर ने डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह की अगुआई में एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेचडबाग़ के नजदीक ठाकुर भोजनालय के पास खड़े एक व्यक्ति के हाथ में पकडे़ कैरी बैग की तलाशी ली, तो उसमें से तेंदुए की खाल बरामद हुई। तेंदुए की खाल की पुष्टि करने के लिए मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
वन विभाग की पुष्टि के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफवाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा 51 के तहत श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। आरोपित की गिरफ्तारी तथा तेंदुए की खाल पकड़ने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने की है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पच्छाद के रोहड़ी में 91.16 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की रखी आधारशिला

अब पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि आरोपित ने तेंदुए की खाल किसी से खरीदी, या खुद तेंदुए को मार कर उसकी खाल लेकर जा रहा था। क्या इससे पहले भी वह तेंदुए की तस्करी करता आया है। पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: शहीद पति को पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए लांस नायक मनीष ठाकुर
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now