Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ददाहू बस स्टैंड पर बस की चपेट में आया बुजुर्ग, टांग फ्रैक्चर

Published on: 28 February 2022
accedent

सिरमौर|
सिरमौर जिला के ददाहू बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति निजी बस की चपेट में आ गया। यह हादसा आज सोमवार को पेश आया। गनीमत यह रही कि व्यक्ति की जान बच गई, लेकिन इस हादसे में उसकी टांग फ्रैक्चर हो गयी। रेणुकाजी पुलिस थाना में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ददाहू बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति प्रेम वर्मा अपनी दुकान के सामने प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वक्त रहते लोगों द्वारा शोर मचाने पर बस चालक ने बस रोकी और बुजुर्ग व्यक्ति को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। तुरंत घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू में ले जाया गया, जहां से उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया.हादसे में व्यक्ति की टांग फ्रैक्चर हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त सामने आया जब एक प्राइवेट बस अपने रूट से बस स्टैंड पर पार्क हो रही थी, तो बैक करते समय बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह व्यक्ति बस के नीचे जा गिरा। बता दें कि इससे पहले भी ददाहू बस स्टैंड पर कई हादसे पेश आ चुके है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now