Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कालाअंब में 11 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती की पत्थरों के नीचे मिली लाश, फैली सनसनी

Published on: 3 March 2022
कालाअंब में 11 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती की पत्थरों के नीचे मिली लाश, फैली सनसनी

सिरमौर|
जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में हरियाणा की सीमा पर पुलिस ने 11 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती की लाश बरामद की है। युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को पत्थरों के नीचे जिस तरह से ठिकाने लगाया गया था, लिहाजा प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है।

जानकारी के अनुसार एक स्थानीय युवती 20 फरवरी से लापता थी परिजनों ने 21 फरवरी को किसी अनहोनी का अंदेशा लेकर युक्ति के लापता होने की कालाअंब थाना में शिकायत भी दर्ज करवा रखी थी।शिकायत के बाद का कालाअंब पुलिस आसपास के क्षेत्रों में फोन लोकेशन के आधार पर लगातार गुमशुदा युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई थी। लेकिन युवती को ढूंढने में कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद 3 मार्च की सुबह युवती का शव अंडर वाला के समीप नाले में जंगल में मिलने की सूचना मिली।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सहित टीम पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील किया हुआ है, ताकि एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा सकें। एएसपी बबीता राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला साफ तौर पर हत्या का नजर आता है जिसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि पालियो पंचायत के अंधेरी की रहने वाली बलजिंद्र कौर करीब 11 दिन से लापता थी। परिजनों ने 21 फरवरी को अनहोनी का अंदेशा भी जताया था। दरअसल युवती के माता-पिता उसकी नानी की मौत हो जाने पर हरियाणा के मोरनी गांव गए हुए थे। युवती घर पर अकेली थी, शाम को जब उसका भाई घर आया तो वहां घर पर नहीं थी। परिजनों के द्वारा आसपास के घरों में उसकी खोजबीन की गई। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद सभी जगह पूछताछ करने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की की रपट दर्ज करवाई थी।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now