Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आधी रात को तेज रफ्तार ट्राला घर में घुसा, बल बल बची परिवार को जान

आधी रात को तेज रफ्तार ट्राला घर में घुसा, बल बल बची परिवार को जान

प्रजासत्ता । पांवटा साहिब
पडोसी राज्यो के टिप्परो का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। बीती अर्धरात्रि एक टिप्पर सरदार जोगा सिंह निवासी शिवपुर के मकान में घुस गया। गनीमत यह रही कि सोते हुए परिवार में से किसी को जान की हानि नही हुई माल ही हानि इतनी हुई कि पूरा का पूरा मकान ही ध्वस्त हो गया।

टिप्पर इतनी तेज रफ्तार में था कि मकान की दिवारे तोडता हुआ बैड रूम तक पहुंच गया साथ ​के कमरे में बच्ची सोई हुई थी देर रात्रि हुए इस हादसे में किसी को जानमाल का नुकसान नही हुआ है। प्रात: तडके तक ग्रामीण दहशत में रहे। तीव्र गति से दौड रहे टिप्पर किसी अन्य टिप्पर को ओवरटेक कर रहा था और नियंत्रण खो दिया।

दिन तो दिन रात्रि में तीव्र गति से दौड रहे टिप्परो की इस घटना के बाद से लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है कि अब तो रात्रि में घरो में सोते हुए लोग भी सुरक्षित नही है। पुलिस प्रशासन ने मौका पर पहुचकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now